Breaking News 

सलाउद्दीन के घर NIA की छापेमारी

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी सैयद सलाउद्दीन के बेटे सैयद शाहिद यूसुफ ने अपने पिता के इशारे पर आतंकी फंडिंग सऊदी अरब के जरिए कराई थी. इस बात को एनआईए के सामने जब कुबूल किया तो एनआईए ने उनको गिरफ्तार कर लिया. इसी सिलसिले में आज एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सैयद सलाउद्दीन के बेटे शाहिद यूसुफ और उसके रिश्तेदारों के घर छापेमारी की. इस छापेमारी में एनआईए को कई चौंकाने वाले दस्तावेज मिले हैं.

एनआईए ने इनके घरों से 5 मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है. आपको बता दें कि कल एनआईए ने विशेष अदालत में शाहिद यूसुफ के बारे में जानकारी दी थी, कि आतंकी फंडिंग हासिल करने के साथ-साथ यह शख्स घाटी और विदेशों में रह रहेहिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के बारे में अहम जानकारी दे रहा है. इसी सिलसिले में अदालत से आगे की पूछताछ के लिए शाहिद यूसुफ को 7 दिनों की पुलिस रिमांड में एनआईए ने ले लिया है.

एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहिद यूसुफ के खाते में 8 से ज्यादा बार विदेशों से हवाला के जरिए रुपये पहुंचे हैं. खुद शाहिद यूसुफ ने पूछताछ में इस बात को कुबूल किया है कि उसके पास यह पैसे सऊदी अरब में रह रहे हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक भगोड़े आतंकी एजाज अहमद बट के जरिए उसके पिता सैयद सलाउद्दीन ने भिजवाया था. एजाज अहमद भट्ट पहले से ही इस पूरे मामले में आरोपी रहा है. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो रखा है.

Related posts

Leave a Comment