जब अमिताभ बच्चन के ऊपर लंगूर ने हमला कर दिया
दोस्तों, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्वीटस के लिए तो मशहूर है।वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, अगर उन्हें फिल्म में किसी की एक्टिंग पसंद आती है, तो वे कई बार उसे तारीफ से भरा हुआ हस्त लिखित एक लेटर भी देते हैं। लेकिन यह बात दूसरी है ही कुछ समय पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक लंगूर के साथ अपनी फोटो डाली थी। जो की फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के दौरान ली गई फोटो थी। इसमें वो लंगूर को खाना खिला रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले पर फिल्म गंगा की सौगंध के दौरान वह लंगूर को खाना खिला रहे थे। तभी वहां ये घटना हुई की वहां पर एक दूसरा लंगूर आया और उसने अमिताभ के मुंह पर हमला कर दिया।
इसके बाद बिग बी का कहना है कि लंगूर बहुत ही सभ्य जानवर होता है। उन्होंने कहा कि हमला बहुत ही जोरदार था। जैसे किसी ने पूरी ताकत से चेहरे पर वार किया हो। उन्होंने लंगूर की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वे उसी खाने पर जीते हैं जो टूरिस्ट उन्हें खिलाते हैं।
फिलहाल तो अमिताभ बच्चन धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में बिजी हैं। बताते चलें कि इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे। इसके अलावा मराठी फिल्म के डायरेक्टर नागराज मंजुले की आगामी फिल्म ‘झंडू’ में नजर आएंगे।
दोस्तों बॉलीवुड के महानायक श्री अमिताभ बच्चन के बारे में हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमे कमेंट कर के ज़रूर बताये।

Writer, Storyteller, Dreamer

