12वीं की परीक्षा में तनु ने ऐसे किया टॉप
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा आज दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ साथ 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को भी जारी कर दिया गया जिसमें दसवीं की परीक्षा में जहां गौतम रघुवंशी ने टॉप किया तो वहीं 12वीं के परीक्षा में तनु तोमर ने टॉप किया है। तो चलिए हम बताते हैं कि 12वीं की परीक्षा में तनु ने किस तरीके से टॉप किया और किसका सपना उन्होंने पूरा किया…..
पिताजी का था सपना –
कहते हैं कन्या धन पराया धन होता है और जब एक बाप अपनी बेटी को शादी के वक्त विदा करता है तो उसका कलेजा फट जाता है। लेकिन बाप की उम्मीदों पर ख़रा उतरने के लिए बेटियां भी कम नहीं….इस बात को आज तनु तोमर ने सिद्ध कर दिया है़। जी हां 12वीं के परीक्षा परिणाम आज जारी हो चुके हैं और बागपत जिले के बड़ौत की रहने वाली तनु तोमर ने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। तनु तोमर ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 489 नंबर हासिल किया है और इस हिसाब से उनका प्रतिशत 97.80 है।
तनु तुमसे जब उनकी सफलता के राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना था कि वह बोर्ड की परीक्षा में टॉप करें और वह उसी सपने को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करती रहीं और उसका परिणाम आज उनके पिता की आंखों के सामने सच होता हुआ नजर आया। जिसको देखकर तनु को बहुत सुकून पहुंचा। तनु ने बताया कि उन्होंने जिस तरीके की मेहनत की है उस हिसाब से यह परिणाम शायद उन्हीं के हाथ में जाना तय था, उन्होंने कहा कि वह 18 से 20 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। वहीं उन्होंने लड़कों से लड़कियों की तुलना करते हुए यह भी कहा कि मैं बाकी लड़कियों से यही कहूंगी कि हम लड़कों से कम नहीं हैं।
गौरतलब है कि इस बार 12वीं की परीक्षा में 2352049 छात्र बैठे थे, जिनमें से 1247375 लड़के और 1104674 लड़कियां थीं। इनमें से 8,03,330 लड़के पास हुए और 8,44,589 लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 64.40 है तो वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 76.46 है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

