मूडीज़ ने भी लगाई ‘अच्छे दिन’ पर मुहर, अटल सरकार के बाद अब बढ़ाई भारत की रेटिंग
नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार कड़े फैसले ले रही है. देश में भले ही इन फैसलों को विरोध होता हो, लेकिन दुनिया की कई एजेंसियों ने इन फैसलों की तारीफ की है. अमेरिका की रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को सुधारा है. भारत अब BAA3 ग्रुप से उठकर BAA2 ग्रुप में आ गया है.
मूडीज़ की इस रैंकिंग में सुधार की वजह भारत के द्वारा किए जा रहे आर्थिक और सांस्थानिक सुधार हैं. इस रेटिंग में करीब 13 साल बाद बदलाव हुआ है, इससे पहले 2004 में भारत की रेटिंग BAA3 थी. इससे पहले 2015 में रेंटिंग को स्टेबल से पॉजिटिव की कैटेगिरी में रखा गया था.
मूडीज की रिपोर्ट की मानें तो सरकार ने जिस तरह के कदमों को उठाया है, उससे सरकारी कर्ज के वृद्धि का जोखिम कम हो गया है. रिपोर्ट का कहना है कि सरकार अभी कार्यकाल के बीच में है, यानी और भी बढ़े फैसलों की संभावना है. सरकार के द्वारा जो फैसले लिए जा रहे हैं उनसे व्यापार, विदेशी निवेश आदि की स्थिति भी बदलेगी.
मूडीज ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत के द्वारा जिस तरह के आर्थिक सुधार के लिए फैसले लिए गए हैं, उससे दुनिया चौंक गई है. जीएसटी के कारण देश में अंतर्राज्यीय व्यापार में काफी फायदा मिलेगा. इसके अलावा आधार, डॉयरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम जैसे सुधारों से भी नॉन परफॉर्मिंग लोन और बैंकिंग सिस्टम में सुधार हुआ है.

