Breaking News 

चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव कम करने को हॉटलाइन का प्रस्ताव देगा भारत

भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर काफी लंबे समय से चिंताजनक स्थिति बनी हुई है. लेकिन अब चिंता की इन लकीरों को कम करने के लिए दोनों देशों की सेना बॉर्डर पर हॉटलाइन के जरिए बातचीत कर सकती हैं. अभी तक भारत-चीन के बॉर्डर पर यह व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. वर्किंग मैकेनिज्म ऑफ कंस्टल्टेशन एंड कॉर्डिनेशन भारत-चीन बोर्ड अफेयर्स (WMCC) के बीच होने वाली बैठक में भारत इसका प्रस्ताव रख सकता है.

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ लेवल पर हॉटलाइन से बातचीत होती है. भारत-पाक लगभग हर हफ्ते हॉटलाइन पर बात करते हैं, अन्यथा बॉर्डर पर हो चल रही गतिविधियों के आधार पर बातचीत तय होती है.

WMCC की शुरुआत 2012 में मनमोहन सरकार के दौरान हुई थी. जिसका लक्ष्य दोनों सरकार और सेना के बीच संबंधों को मजबूत करना था. सूत्रों की माने तो भारत और चीन के बीच ये बैठक नवंबर महीने के अंत में हो सकती है. अगर ये बैठक होती है तो डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच होने वाली ये सबसे बड़ी बैठक होगी.

Related posts

Leave a Comment