Breaking News 

मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, चीन के इस शख्‍स को छोड़ा पीछे

देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। मैग्जीन फो‌र्ब्स की रियल टाइम बिलियनर्स की सूची में मुकेश ने 42.1 अरब डॉलर (करीब 2 लाख 73 हजार 650 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ चीन के हुइ का यान को पछाड़ दिया है।

बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 952.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे यह 6 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल वाली भारत की पहली कंपनी बन गई। वहीं मुकेश की निजी संपत्ति में 46.60 करोड़ डॉलर (3029 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है।

Related posts

Leave a Comment