Breaking News 

भारत ने लद्दाख में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, चीन की हरकतों पर रखेगा नज़र

सीमा पर चीन से तानातनी के बाद भारत ने सीमाओं पर अपनी चौकसी मजबूतकरने के क्रम को जारी रखा है. चीन के कड़े विरोध के बाद भी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में मोटर वाहन चलने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाई है. यह सड़क 19,300 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित ‘उमलिंगला टॉप’ से होकर गुजरती है. बीआरओ की ‘हिमांक परियोजना’ के तहत यह कामयाबी हासिल की गई. यह लेह से 230 किमी दूर हानले के पास स्थित है. चिसुमले और देमचक गांवों को जोड़ने वाली 86 किमी लंबी सड़क रणनीतिक महत्व की है. ये गांव पूर्वी क्षेत्र में भारत-चीन सीमा से महज कुछ ही दूरी पर स्थित हैं.

जानकारों का कहना है कि इस सड़क से चीन की हरकतों पर सीधी नज़र रखी जा सकेगी. बता दें कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने पहले ही चीन सीमा पर सड़कों के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जाहिर कर चुका है. कैग की आपत्ति के बाद रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सीमा से सटी सड़कों के निर्माण के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन को और अधिकार दिए थे.

Related posts

Leave a Comment