Breaking News News Security 

मारा गया बौना आतंकवादी, मात्र तीन फीट का था जैश आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रे

सेना और सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ व्यापक अभियान चला रखा है। इस वर्ष अभी तक कुल 205 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में क्रिसमस के दिन हुये मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद का कमांडर आतंकवादी नूर मोहम्मद तांत्रे मारा गया।

सुरक्षा बलों के इस कार्यवाही से कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को बड़ा झटका लगा है। नूर मोहम्मद तांत्रे का मारा जाना एक बड़ी सफलता है। तात्रे ने कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के संगठन को पुन:जीवित किया था।

हैरानी की बात यह है कि यह दुर्दांत आतंकवादी मात्र तीन फीट का था, छोटे कद के वजह से उसे ‘छोटा नूरा’ भी कहा जाता था। बौने कद काठी के बावजूद छोटा नूरा सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था। तांत्रे को मुठभेड़ में मारे जाने को एक बड़ी कामयाबी बताते हुए जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सम्बूरा इलाके में एक मकान का घेराव किया। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी, जवाबी कार्यवाही में जैश-ए-मोहम्मद का यह बौना आतंकवादी मारा गया।

जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार श्रीनगर के बीएसएफ कैंप पर अक्तूबर में हुए आतंकवादी हमले का मुख्य साज़िश कर्ता नूर मोहम्मद तांत्रे ही था।  ‘छोटा नूरा’ के मारे जाने से जैश के संगठन की कमर टूट गयी है।

Related posts

Leave a Comment