भारत ने दो दिन के अंदर लिया 4 सैनिकों के शहादत का बदला, पाकिस्तान को घर में घुस कर मारा
बेवजह फ़ाइरिंग का भारत के 4 सैनिकों को मारना पाकिस्तान के लिए फिर से भरी पड़ा है। सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ही एक जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए हैं।
आधी रात के लगभग शुरू यह ऑपरेशन लगभग साढ़े चार बजे तक चला। कल रात आठ बड़े से ही सेना मुख्यालय, दिल्ली में इस ऑपरेशन की तैयारी हो गई थी। इस ऑपरेशन क दौरान, भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार जाकर आईडी प्लांट किए, इस दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिकों के साथ क्रॉस फायरिंग भी हुई। इस क्रॉस फ़ाइरिंग मे पाकिस्तान के तीनों सैनिक मारे गए और एक घायल हो गया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान का एक पोस्ट तबाह कर दिया दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व शुक्रवार, 23 दिसंबर 2017 को राजोरी के केरी इलाके से सटे नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने फिर सीजफायर तोड़ा और गोलीबारी की। पाकिस्तान के इस गोलीबारी में भारतीय सेना के 120 इन्फैंट्री ब्रिगेड बटालियन के एक मेजर समेत तीन जवान शहीद हो गए थे। बाद में एक घायल सैनिक की अस्पताल में मौत हो गयी। शहीद सैनिकों में मेजर मोहरकर प्रफुल्ला अम्बादास, लांस नायक गुरमैल सिंह और सिपाही परगट सिंह थे।
पाकिस्तान के इस बेमतलब गोलीबारी का बदला ले लिया गया है। सोमवार रात भारत ने पुंछ के पास रावलाकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान के एक पोस्ट सहित कई बंकर तबाह हो गए।

