Breaking News 

भारत-चीन सीम विवाद पर सरकार को मिला विपक्ष का साथ

सरकार ने शुक्रवार को विपक्ष के नेताओं को बताया कि चीन इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सड़कों का निर्माण कर देश के रणनीतिक हितों को बाधित कर रहा है. इसके साथ ही सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस महीने के अंत में अपने चीनी समकक्ष के सामने नई दिल्ली का पक्ष रखेंगे. सरकार के मुख्य प्रवक्ता फेंक नोरोन्हा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न दलों के सांसदों को चीन-भारत सीमा के हालात के बारे में और अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बारे में अवगत कराना था.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री अरुण जेटली और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल तथा विदेश सचिव एस जयशंकर समेत शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के सत्र से पहले विपक्ष के नेताओं को जानकारी दी.बैठक में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा के मुलायम सिंह यादव, राकांपा के तारिक अनवर और जदयू के शरद यादव एवं के सी त्यागी ने भी भाग लिया.

अधिकारियों ने बताया कि डोभाल और जयशंकर ने कांग्रेस, वामपंथी दलों, राकांपा और तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा कि भारतीय सेना का भारत-भूटान-चीन ट्राईजंक्शन में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ गतिरोध चल रहा है.

Related posts

Leave a Comment