Breaking News 

भारत के लिए बुरी खबर

ब्रसल्ज के एक इंटरनैशनल क्राइसिस ग्रुप (ICG) के मुताबिक, म्यामांर के राखीन प्रांत में एक नया आतंकवादी समूह अस्तित्व में आ गया है। इसका नाम हराका अल याकिन (HaY) बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इसमें रोहिंग्या संप्रदाय के मुस्लिम हैं। मालूम हो कि म्यांमार में रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय है। पिछले काफी समय से बहुसंख्यक बौद्ध संप्रदाय के लोगों द्वारा इस समुदाय पर अत्याचार करने और इन्हें निशाना बनाए जाने की खबरें आ रही थीं। म्यांमार में एक नए आतंकवादी संगठन का पनपना भारत के लिए काफी चिंता की मसला है।

ICG के मुताबिक, 9 अक्टूबर को म्यांमार के सीमा सुरक्षा गार्ड्स पर इसी संगठन ने कई हमले किए। यह भी कहा जा रहा है कि इस आतंकी संगठन का नेतृत्व कर रहे लोगों का सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ संबंध है। ICG ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी अरब में रह रहे कुछ रोहिंग्या मुसलमानों की एक समिति HaY का नेतृत्व कर रही है। म्यांमार में भी इस आतंकी संगठन की बागडोर रोहिंग्या समुदाय के मुसलमान ही संभाल रहे हैं। ICG ने यह भी कहा है कि इस संगठन में शामिल आतंकियों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के साथ फतवों का भी समर्थन हासिल है। साथ ही, स्थानीय मुस्लिम समुदाय भी इन्हें समर्थन दे रहा है।

Related posts

Leave a Comment