भारत उठाएगा कड़े कदम अगर मसूद अजहर को चीन बचाएगा
चीन को आतंकी मसूद अजहर और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बैन पर अपना रुख साफ कर देना होगा। भारत भी चीन के फैसले के इंतजार में है और उसी के मुताबिक अगला कदम उठाएगा।
चीन ने इस साल 31 मार्च को आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित किए जाने के रास्ते में अड़ंगा लगा दिया। इसकी वजह से भारत की जैश-ए-मोहम्मद पर बैन लगाने की योजना भी नाकामयाब हो गई थी। मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख और पठानकोट आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। संयुक्त राष्ट्र संघ के 15 देशों में समूह में अकेला चीन ही ऐसा था जिसने मसूद अजहर को आतंकी घोषित किए जाने के फैसले को ‘होल्ड’ पर रखा था। अगर अजहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी घोषित कर दिया जाता है तो उसकी संपत्ति फ्रीज कर दी जाएगा। इतना ही नहीं, उसके यात्रा करने पर भी रोक लगा दी जाएगी।

