Breaking News 

बांग्लादेशी आतंकी संगठन से निपटने को नई खुफिया इकाई गठित

बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी), मध्य-पूर्व के आतंकी समूह आइएसआइएस और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के मॉड्यूल का बंगाल में भंडाफोड़ हो चुका है। ऐसे में अब बंगाल सरकार ने सीमापार से बंगाल में आकर आतंकी संजाल फैलाने वालों कर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके लिए राज्य सरकार एक नई खुफिया इकाई गठित की है जो आतंकवाद से मुकाबला, आतंकी मॉड्यूल को नष्ट करने और राज्य में जारी संदिग्ध गतिविधियों से निपटने का कार्य कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक नई खुफिया इकाई अभी से ही राज्य के खुफिया ब्यूरो (आइबी) की प्रत्यक्ष निगरानी में अपना कार्य शुरू कर दिया है। राज्य गृह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के दक्ष पुलिस अधिकारियों को नवगठित खुफिया इकाई में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

 

Related posts

Leave a Comment