Breaking News 

बांदीपुरा में मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, गोलीबारी में 1 आतंकी ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं और एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. फायरिंग के दौरान कई स्थानीय लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है. मुठभेड़ में चार जवानों के घायल हो गए हैं. वहीं फायरिंग के दौरान हाजिन इलाके में कई जगह पत्थरबाजी की खबरें आई हैं.

पुलिस ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के हाजिन इलाके के पारे मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके को घेर लिया था और तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि बल तलाश अभियान चला रहे थे तभी इलाके में छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

Related posts

Leave a Comment