Breaking News 

पहली बार किसी जंगी बेड़े पर सोलर पैनल लगाए गए हैं

देश में पहली बार किसी जंगी बेड़े पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। दक्षिणी कमांड से जुड़े आईएनएस सर्वेक्षक पर ये पैनल लगाए गए हैं। इस शिप के हैंगर पर सोलर पैनल की 18 शीट्स लगाई गई हैं।

शिप के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन राजेश बारगोटी ने बताया, ‘पूरे सिस्टम को लगाने में करीब छह महीने का वक्त लगा। अब हम लाइट्स और कुछ एयर कंडीशनर चलाने के लिए सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर रहे हैं।’ 300 वॉट वाले ये पैनल करीब 5.4 किलोवॉट एनर्जी पैदा कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment