राष्ट्रपति भवन में आज प्रणब मुखर्जी का आखिरी दिन
देश के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार यानि आज राष्ट्रपति भवन में आखिरी दिन है. उनके कार्यकाल का ये आखिरी दिन है. शाम साढ़े सात बजे वो राष्ट्र को संबोधित करेंगें. नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे.
बता दें कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए रविवार शाम संसद में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन समेत दोनों सदन के सदस्य मौजूद रहे. इनमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया भी मौजूद रहीं. वहां उपस्थित सभी सांसदों ने राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी.

