Breaking News 

पीएम मोदी और राहुल गांधी सहित कई नेता आतंकियों की हिटलिस्ट में

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। ऐसे में खुद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाद भारत ही सबसे ज्यादा आतंकवादी गतिविधियों का शिकार रहा है। भारत में 26/11 मुंबई हमला, 1993 मुंबई धमाके और संसद पर हमले जैसे बड़े-बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। आतंकी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसे नेताओं की भी उनके पद पर रहते हुए जान ले चुके हैं।

आज भी देश में ऐसे कई बड़े नेता हैं जो हर समय आतंकियों के निशाने पर रहते हैं। एक छोटी सी चूक आतंकियों को उनके खतरनाक मंसूबों में सफल बना सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह  से विशेष बातचीत में कहा कि परसेप्शन के हिसाब से वे लोग आतंकियों के निशाने पर होते हैं जो आतंकियों के लिए खतरा होते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आप अलकायदा, ISIS, हरकत-उल-अंसार आदि आतंकवादी संगठनों की वेबसाइट पर जाएं तो जितनी गाली नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, उमा भारती, शिवराज चौहान, साध्वी प्राची आदि को मिली हैं उतनी किसी को नहीं मिली होंगी।’

Related posts

Leave a Comment