Breaking News 

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम का भारतीय चौकी पर हमला, दो जवान घायल

पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के सदस्यों ने शनिवार रात को पुंछ (जम्मू कश्मीर) के बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की चौकी पर हमला कर दिया। इसमें दो जवान घायल हो गए। इस कार्रवाई के बाद भारतीय सेना द्वारा भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को बैट के सदस्य सीमा पर भारतीय सेना की चौकी के करीब पहुंच गए और उसे निशाना बनाकर गोलीबारी करने के साथ कई ग्रेनेड भी दागे। बैट की इस कार्रवाई में सेना की गोरखा राइफल के सिपाही विजय कुमार निवासी नेपाल व साईगन राय निवासी पश्चिम बंगाल घायल हो गए। दोनों का उपचार सैन्य अस्पताल, राजौरी में किया जा रहा है।

पिछले काफी समय से बैट के सदस्य भारतीय क्षेत्र में हमले की फिराक में थे। इसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बैट के सदस्य बड़े हमले की फिराक में थे। लेकिन जैसे ही बैट के सदस्यों ने अपनी कार्रवाई शुरू की, उसी समय सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इससे कुछ ही समय में बैट के सदस्य वापस भाग गए। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया।

Related posts

Leave a Comment