पहले भी कई बार आतंकवादी हमलों के शिकार हुये हैं अमरनाथ यात्री
कल कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर इस्लामिक आतंकी द्वारा हमला किया गया। इस आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की ओर से अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाकर हमले का भेद पहले से था, लेकिन शायद कहीं न कहीं अवश्य चूक हो गयी। कश्मीर पुलिस का कहना है कि यह हमला लश्कर-ए-तोईबा को आतंकवादियों ने किया है। ऐसा नहीं है कि अमरनाथ यात्रियों पर पहली बार हमला हुआ है। कश्मीर में सक्रिय इस्लामिक आतंकवादियों ने इससे पहले भी कई बार अमरनाथ के श्रद्धालुओं पर हमला किया था।

जानें कब-कब हुए थे हमलेः-
1) पहला हमला वर्ष 2000 में हुआ था। इस हमले में इस्लामिक आतंकियों ने पहलगाम बेस कैंप पर हमला किया। इस हमले में 30 श्रद्धालु मारे गए और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। आतंकी साधु के भेष में तीर्थ यात्रियों के साथ घुलमिल गया था। उसने पहले से रास्ते में प्लांट की गई आईईडी डिवाइस को रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया इसके बाद ऐके-47 राइफल से अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दी। उस आतंकी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
2) दूसरा हमला साल 2001 में हुआ था, इसमें एक अमरनाथ यात्रा कैंप पर आतंकियों ने 2 हथगोले फेंके थे। इस हमले में कुल 12 लोग मारे गए थे और 15 श्रद्धालु घायल हुए थे।
3) जुलाई 2002 में आतंकियों ने जम्मू के पास यात्रियों पर हथगोला फेंका और गोलियां चलाईं थी। इस हमले में 2 यात्रियाें की माैत हाे गई थी, जबकि 2 घायल हुए थे।
4) 06 अगस्त 2002 को जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के एक कैंप पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 10 से ज्यादा लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हुए थे।
5) सन 2006 में भी इस्लामिक आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी।
