अमरनाथ हमले के बाद घाटी में डटे बिपिन रावत
अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के बाद से सरकार, सेना और सभी सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं. आर्मी चीफ बिपिन रावत खुद घाटी में मोर्चा संभाले हुए है. बिपिन रावत के साथ DG सीआरपीफ, गृहराज्य मंत्री समेत कई अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद हैं. मंगलवार शाम तक सभी के बीच सुरक्षा के मुद्दे पर अहम बैठक हुई है, कहा जा रहा है कि हमले के बाद अब सेना की ओर से आतंकियों पर कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है.
बिपिन रावत ने चिनार कॉर्प्स कमांडर, चीफ सेकेट्ररी और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से बात की. बिपिन रावत ने सीधे तौर पर आतंकियों पर दबाव बनाने के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. वहीं बिपिन रावत ने LoC पर कई घुसपैठ रोकने के लिए अधिकारियों की तारीफ भी की. सूत्रों की मानें, तो हमले के बाद अब सेना दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाएगी. इस ऑपरेशन में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी साथ होगी.

