Bollywood Entertainment Featured Article 

‘निर्भया कांड’ पर आ रही है, वेब सीरीज

16 दिसंबर 2012 का वो काला दिन। जिसे कोई नहीं भूल सकता| जब चलती बस में 5 दरिंदो द्वारा एक लड़की का रेप किया गया| पूरी दुनिया इसे ‘निर्भया कांड’ के नाम से जानती है| इस घटना के बाद देश ने एकजुट होकर निर्भया को न्याय दिलाने की एक मुहिम छेड़ दी थी| लोग आये दिन इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकल रहे थे| पूरे देश में शोक की लहर थी| उस मुहिम का हिस्सा दिल्ली पुलिस की एक ऑफिसर भी थी| नेटफ्लिक्स इस पर एक वेब सीरीज लेकर आ रहा है, जिसका नाम है ‘दिल्लीक्राइम’| इस का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया| ये एक लेडी अफसर की कहानी है, जो अपनी ड्यूटी से आगे जाकर महिला होने के नाते कुछ फैसले लेती है| यह दिल्ली की तत्कालीन डीसीपी ‘वर्तिका चतुर्वेदी’| वेब सीरीज में दिखाया जाएगा इस केस को हल करने के लिए उन्हें किस-किस मुश्किल का सामना करना पड़ा|

यह वेब सीरीज ‘निर्भया कांड’ के दौरान मीडिया, पॉलीटिकल प्रेशर और देश के मिजाज पर भी रौशनी डालती है| वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में है, एक्ट्रेस शेफाली शाह उनके अलावा रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और इसे इसे डायरेक्ट किया है ‘रिची मेहता’ ने और ये 22 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी|

ये वेब सीरीज ऐसे कई सारे सच से से , तथ्यों से पर्दा उठाएगी जो आज तक हमारे सामने नहीं आये है|

Related posts

Leave a Comment