जीजा ने ज्वाइन की भारतीय जनता पार्टी तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनसे तोड़े सारे रिश्ते
यूं तो राजनीति में दलों का बदलना लगा रहता है। नेता एक पार्टी से दूसरे पार्टी में आते जाते रहते हैं। मगर राजनीतिक गलियारों से बाहर अक्सर ही ऐसा देखने को मिलता है कि विरोधियों के बीच दल बदलने को लेकर दुश्मनी हो गई हो। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को जोर का झटका दिया और फिरोजाबाद से जिला पंचायत अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।
एक तरफ समाजवादी पार्टी के साथ अन्य सहयोगी पार्टियां एक साथ मिलकर महागठबंधन तैयार कर भारतीय जनता पार्टी के साथ दो दो हाथ कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश यादव का बीजेपी में शामिल हो जाना समाजवादी पार्टी और महागठबंधन के लिए बहुत बड़ी क्षति मानी जा रही है। अनुजेश यादव सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन और मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या उर्फ बेबी यादव के पति हैं।
अपने जीजा अनुजेश यादव के बीजेपी ज्वाइन कर लेने के बाद धर्मेंद्र यादव की नाराजगी का घड़ा उनके सर पर फूटा। जीजा अनुदेश यादव के भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने को लेकर धर्मेंद्र यादव इतने ज्यादा खफा हैं कि उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके उनसे सभी प्रकार के रिश्तों को तोड़ दिया।
धर्मेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला कि मेरे बहनोई यानी कि जीजा जी अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है और मीडिया उन्हें मेरे रिश्तेदार ग्रुप में प्रस्तुत कर रहा है। मैं यह बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। अब से मेरा अनुज प्रताप सिंह से भी कोई संबंध नहीं है मीडिया उन्हें भविष्य में मेरे रिश्तेदार रूप में प्रस्तुत ना करें
इसके पहले वर्ष 2017 में अनुजेश यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों को कारण समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था।
राजनीति से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



