Bollywood Entertainment Featured Article 

फिल्म ‘गली ब्वॉय’ का ऍम सी शेर, असल मे भी शेर है

दोस्तों, विवियन फर्नांडीज की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘गली ब्वॉय’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई| रणवीर-आलिया के अलावा इस फिल्म में एक चेहरा ऐसा भी था, जिसने अपनी एक्टिंग से सबको अपना कायल कर दिया| जी हां दोस्तों, हम बात करने जा रहे हैं एमसी शेर के बारे में| फिल्म में एमसी शेर के किरदार निभाने वाले इस शख्स का असली नाम सिद्धांत चतुर्वेदी है| आइए मिलते है सिद्धांत चतुर्वेदी से|

सिद्धांत ने करियर की शुरुआत ‘लाइफ सही है’ टीवी शो से की थी| इसके बाद उन्हेंअमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ से पहचाना गया| सिद्धांत का कहना है कि उनके पिताजी बॉलीवुड फिल्मों के बहुत बड़े शौकीन है| हर शुक्रवार वो उन्हें नई रिलीज हुई फिल्म दिखाने ले जाया करते थे| एमसी शेर यानि की सिद्धांत को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी बहुत शौक है| उनके अनुसार उन्होंने पहली कविता नाइंथ क्लास में एक लड़की के लिए लिखी थी| जिसने उनका प्यार ठुकरा दिया था| एमसी सिद्धांत के अनुसार पापा उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे| वह खुद भी किए हैं

कॉलेज के वक्त सिद्धांत, मीठीबाई कॉलेज की नाटक टीम में शामिल हो गए| स्टेज पर रहना उन्हें पसंद था| बस फिर क्या था! एक दिन उन्होंने अपने पिताजी से एक्टिंग को करियर लेकर फोकस करने की बात कही और उसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऑडिशन देना शुरू कर दिया| जब वो पहली बार ऑडिशन दे रहे थे तब उन्हें कहा गया कि ,पहले कैमरा फेस करना सीख करा आओ फिर ऑडिशन देना| लगभग 4 साल के कड़े संघर्ष के बाद ‘इनसाइड एज’ में काम करने का मिला| इंसाइड एज की सक्सेस पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात जजोया अख्तर से हुई| उन्होंने, उनके साथ ‘गल्ला गुड़िया’ गाने पर डांस किया| इसके बाद जोया अख्तर ने उन्हें गली ब्वॉय के ऑडिशन के लिए बुलाया, उसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई||

Related posts

Leave a Comment