‘हींग’ के उपयोग से कण्ट्रोल करे, डायबिटीज
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं। हमारे किचन में पाए जाने वाले, उस मसाले के बारे में! जिसे भोजन में उपयोग करने से भोजन का स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ जाती हैं बल्कि इसके प्रयोग से कई सारी बीमारियां दूर की जा सकती हैं ।जैसे पेट दर्द, उल्टी आना, खाना सही से हजम ना कर पाना। तो अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की हम आज चर्चा करने जा रहे हैं हींग के बारे में।
पेट दर्द में हींग, काला नमक और अजवाइन को मिलाकर साथ पीने से आराम मिलता है। आप चाहें तो इसे गुड में मिलाकर गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। जिससे गैस की समस्या भी दूर हो जाती है। अगर पेट में ज्यादा दर्द हो रहा हो तो आप हींग को पानी में घोलकर, पेट की नाभि के आसपास लगाएं इससे दर्द में आपको तुरंत राहत मिलेगी।
इसमें एंटीवायरस, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण, यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को खत्म करता है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सर्दी- जुकाम और खांसी जैसी समस्या में यह लाभदायक होता है।
महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान अनियमित रक्त प्रभाव से मुक्ति दिलाने में भी ये मदद करता है।इसके साथ मेथी पाउडर और नमक को मिलाकर छाछ के साथ पीने से मासिक धर्म के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
डायबिटीज यानी कि शुगर से ग्रसित व्यक्ति में इंसुलिन का स्त्रावण सही से नहीं हो पाता।जिससे भोजन की शर्करा को हजम करने में तकलीफ महसूस होती है। हींग में प्राकृतिक रूप से इंसुलिन के स्त्रावण को बढ़ाने की क्षमता पाई जाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। अपने खाने में इनकी मात्रा थोड़ी बढ़ाएं, जिससे आपकी डायबिटीज कंट्रोल में रहे।
दोस्तों, हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी। हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर ज़रूर भेजे

Writer, Storyteller, Dreamer



