Breaking News 

दुनिया भर के मीडिया ने इसरो को किया सलाम…

भारत ने एक साथ 104 सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही इसरो ने अमेरिका, रूस जैसे बड़े देशों को पछाड़ दिया. इसरो की इस कामयाबी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत देश की कई हस्तियों ने बधाई दी, तो वहीं दुनिया भर के मीडिया ने भी भारत की इस कामयाबी पर जमकर वाहवाही की.

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि यह मिशन काफी मुश्किल था, लेकिन इसकी सफलता के बाद भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है.

द गार्जियन ने लिखा कि यह रिकॉर्ड तोड़ मिशन स्पेस की दुनिया में भारत को नई मजबूती देगा.

द टाइम्स लंदन ने लिखा कि मंगल मिशन की तरह ही इस मिशन को भी भारत ने कम खर्च में हासिल कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.

Related posts

Leave a Comment