दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली में तो इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सर्दी की बेरहमी के बीच कोहरा भी परेशानी का सबब बना हुआ है। हालांकि कई इलाकों में कोहरा साफ हुआ है, लेकिन ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड दर्ज किया गया। शीतलहर ने ज्यादातर लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी तरफ कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी आलम जारी है।

