Breaking News News 

तीन तलाक बिल पर कांग्रेस देगी भाजपा के साथ!

तीन तलाक बिल इस विधेयक को लेकर केंद्र सरकार हमेशा चर्चा में रही है और इसके साथ-साथ मोदी सरकार के कार्यकाल में यह अपने आप में एक बड़ा कार्य माना जाएगा जो कि 2019 के चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कि कांग्रेस कांग्रेस पार्टी तीन तलाक बिल पर मोदी सरकार का समर्थन करेगी । उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तब ही समर्थन देगी जब केंद्र सरकार हमारे रखे हुए शर्त को पूर्ण रूप से और उसका अनुसरण करें । उन्होंने कहा कि अगर बिल में मुस्लिम बहनो के लिए गुजारा भत्ते का प्रावधान आता हैं तो हमारी पार्टी केंद्र सरकार का तीन तलाक़ विधेयक पर मोदी सरकार का ज़रूर समर्थन करेंगी।

सुष्मिता देव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम कभी भी तीन तलाक बिल के खिलाफ कभी नहीं थे । परंतु विधेयक का इस समय का प्रारूप मुस्लिम बहनों को पूर्ण रूप से नुकसान व आर्थिक दृष्टि से क्षति पहुंचाने वाला है । इस विधेयक में संशोधन होने की आवश्यकता है । इस में पीड़ित मुस्लिम बहनों के लिए गुजारे भत्ते का प्रावधान आवश्यक रूप से होना चाहिए। अगर सरकार तीन तलाक बिल में संशोधन कर लेती है तो कांग्रेस पूर्ण रूप से केंद्र सरकार की इस तीन तलाक मसले पर समर्थन देगी । उन्होंने कहा कि महिला गुजारा भत्ता के लिए मैंने तीन तलाक बिल को लेकर इसमें संशोधन के लिए प्रार्थना पेश किया था मगर लोकसभा में वह संशोधन पारित नहीं हो सका ।

कांग्रेस की प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा कि तीन तलाक विधेयक इसी लिए बनाया गया है कि मुस्लिम बहनों को उनका हक मिले , तीन तलाक जैसी चीजें समाज से खत्म हो और मुस्लिम बहनों को न्याय मिले । मगर तीन तलाक के वर्तमान प्रारूप के अनुसार अगर पति जेल चला जाए तो फिर घर का खर्च कौन चलाएगा और इस स्थिति में घर की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो जाएगी इसके लिए इस बिल में संशोधन का होना आवश्यक है अगर गुजारा भत्ता जैसी चीज संशोधन में आ जाती है तो तो तीन तलाक बिल मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा होगा ।

उन्होंने बताया कि तीन तलाक के खिलाफ एक और बिल मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित किया जा चुका है परंतु राज्यसभा में अभी लंबित है । कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पूर्ण रुप से पारित करने के लिए सहयोग के लिए प्रार्थना किया था । इसके बाद वर्तमान कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल महिला आरक्षण पर ही सहयोग ना दे बल्कि उसके साथ-साथ तीन तलाक और हलाला जैसे विधेयकों पर भी अपना सहयोग प्रदान करें ।

Related posts

Leave a Comment