इन देशो में आप चला सकते है गाड़ी,वो भी भारतीय लाइसेंस के साथ
दोस्तों, घूमना किसे पसंद नहीं है और और खासतौर से उन लोगों को जो लोग शाहरुख खान की की तरह विदेशों की सड़कों पर गाड़ी चलाना चाहते हैं लेकिन भारत और विदेशों के ट्रैफिक रूल्स और भी कई सारे अंतर होने की वजह से ये इतना आसान नहीं है| लेकिन आज यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे देशों के नाम जहां भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस बखूबी मान्य है और इस लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने पर आपको कोई कुछ नहीं कहेगा|
दोस्तों, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम स्विजरलैंड का आता है| कई सारे भारतीयों का सपना स्विजरलैंड जाने का होता है तो फिर देर किस बात की अपना ट्रैवलिंग बैग तैयार करें और निकल जाए स्विजरलैंड की सैर पर, क्योंकि यहां भारतीय लाइसेंस 1 साल तक मान्य रहता है|
‘मॉरीशस’ का नाम सुनते ही एक अलग दुनिया, स्वर्ग जैसी दुनिया का आभास होने लगता है| मॉरिशस आइलैंड हकीकत में किसी जन्नत से कम नहीं है| आप अपने भारतीय लाइसेंस के साथ यहां ड्राइव करने का आनंद ले सकते हैं| लेकिन आपका लाइसेंस यहां 1 महीने के लिए ही मान्य होगा|

दोस्तों के साथ फ्रांस घूमना कौन नहीं चाहेगा| कल्चर और नेचर से भरपूर यह देश और यहां घूमने का असली मजा आता है रोड ट्रिप पर| आप अपने लाइसेंस के साथ यहां की सड़कों पर गाड़ी दौड़ा सकते हैं, बस ध्यान रहे की आप अपने लाइसेंस को फ्रेंच भाषा में ट्रांसलेट करवा ले |
ऑस्ट्रेलिया जाना जैसे हर भारतीय की ख्वाहिश होती है| यहां के शहर कैनबरा, न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड में आप अपने भारतीय लाइसेंस के साथ ड्राइविंग कर सकते हैं| आपका लाइसेंस मात्र 3 महीने के लिए मान्य होगा और उसे इंग्लिश में होना चाहिए|
दोस्तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर|

Writer, Storyteller, Dreamer



