Breaking News 

जनता परिवार के आयोजन में अाज दिखेगी विपक्षी एकता की पहली झलक

कांग्रेस ही नहीं कभी तीसरे मोर्चे की धुरी रहा जनता परिवार भी विपक्षी गोलबंदी की शुरू हुई कसरत में अब देरी के पक्ष में नहीं है। इसलिए कांग्रेस जहां राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार उतारने की कसरत में जुटी है तो जनता परिवार उससे पहले समाजवादी नेता चिंतक मधु लिमये को याद करने के बहाने एक मंच से विपक्षी दलों की साझी ताकत का संदेश देने की कोशिश करेंगे। जनता परिवार प्रसिद्ध समाजवादी नेता मधु लिमये की जयंती एक मई को परिचर्चा के बहाने विपक्षी एकता की ओर बढ़ते इस कदम का पहला संदेश देगा।

जनता परिवार के नेताओं की ओर से मधु लिमये की जयंती के बहाने हो रहे इस आयोजन में साफ तौर पर देश की मौजूदा आर्थिक नीति और राजनीतिक चिंतन धारा को लेकर एनडीए सरकार पर प्रहार किया जाएगा। इसलिए आयोजकों की ओर से भाजपा विरोधी विपक्षी खेमे के अधिकांश दलों के नेताओं को न्यौता दिया गया है और कांग्रेस समेत इन दलों के नेता इस मौके पर जुटेंगे। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह, जदयू के शरद यादव, माकपा के सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा, एनसीपी के तारिक अनवर आदि की ओर से इसमें शिरकत करने की हामी भर दी गई है। समाजवादी पार्टी, राजद, द्रमुक, नेशनल कांफ्रेंस आदि के नेताओं को भी इसका न्यौता भेजा गया है।

 

Related posts

Leave a Comment