कुपवाड़ा के जांबाज की कहानी, दूसरे की राइफल लेकर संभाला मोर्चा, अकेले 3 आतंकियों पर पड़े भारी
लओसी से सटे कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार सुबह आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने पंजगाम में सेना के आर्टीलरी बेस में घुसने की कोशिश की. कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए. मुस्तैद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. इस हमले में नायक बनकर उभरे हैं कैंप में तैनात सफाईकर्मी जवान ऋषि कुमार. अदम्य साहस का परिचय देते हुए ऋषि कुमार ने घायल होने के बावजूद दो आतंकियों को ढेर कर दिया.

