Featured Article News Technology हिन्दी लेख 

जगह को खोजने के साथ-साथ कमाई का भी मौका देता है गूगल मैप

गूगल मैप एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप किसी भी जगह को आसानी से तलाश सकते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि गूगल मैप के वजह से आज कही भी किसी भी जगह पर यात्रा करना आसान हो गया है।

ट्रैफिक से लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी यह एप्प जानकारी देता है। क्या आपको पता है गूगल मैप के 6 बेहतरीन फीचर्स के बारे में जिसके जरिये आप कमाई भी कर सकते हैं?

ऑफ लाइन मोड
साल 2015 में गूगल ने भारत में ऑफ लाइन मोड फीचर को पेश किया था। यह फीचर उन जगहों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया था जहाँ नेटवर्क कनेक्टिविटी कम आती है या फिर नहीं आती है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपने शहर से लेकर पुरे भारत तक के नक़्शे को बिना इंटरनेट के देख सकते हैं।

स्मार्ट एड्रेस सर्च
इस फीचर को गूगल ने अभी हाल ही में लांच किया था। ये फीचर उस समय काम आता है जब आपको किसी पते की पूरी जानकारी नहीं होती है। ऐसे में गूगल मैप आस-पास के लैंडमार्क के बारे में बताता है, जिससे आप किसी भी जगह को बेहतर तरीके से तलाश सकते हैं।

मेट्रो और रेल मैप
गूगल ने पिछले साल मेट्रो और रेलवे अथॉरिटी के साथ साझेदारी की थी। इसके बाद गूगल की तरफ से रेल और मेट्रो की टाइमिंग, कनेक्टिविटी और दाम की जानकारी मैप पर दी जा रही है। यूज़र्स को अब यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए किसी दूसरे एप्प की जरुरत नहीं पड़ेगी।

लोकल गाइड बनकर कर सकते हैं कमाई
गूगल के लोकल गाइड प्रोग्राम के तहत आप एप्प के जरिये कमाई भी कर सकते हैं। एप्प में आपसे कुछ आसान सवाल पूछे जाएंगे। साइन-अप करने के बाद आप उन जगहों के बारे में जानकारी डाल सकते हैं जो एप्प में नहीं दी गई है।

आप दुकान, रेस्टोरेंट जैसे तमाम जगहों की जानकारी और रिविव्यु तक दे सकते हैं। साथ ही किसी भी प्लेटफार्म के बारे में आप फोटो को भी एड कर सकते हैं। आपकी एक्टिविटी के आधार पर आपको गूगल की तरफ से रिवॉर्ड दिया जाएगा।

डिफ़ॉल्ट एड्रेस सेट करें
एप्प पर आप अपने घर से लेकर ऑफिस तक के पते को सेट कर सकते हैं। ऐसे में जब आप ऑफिस से घर की तरफ निकलेंगे एप्प ट्रैफिक से लेकर तमाम जानकारियों की नोटिफिकेशन देता रहेगा।

Related posts

Leave a Comment