Featured Article Travel हिन्दी लेख 

सिर्फ 5000 रुपये में आप भी ले सकते हैं विदेश घूमने का मजा

जी, हाँ, अगर आप भी कम बजट में विदेशों में घूमने का शौक रखते हैं तो आप सिर्फ 5000 रुपये में इंडोनेशिया घूम के आ सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है।

जंगलों से लेकर समुद्र तट तक और ज्वालामुखी से लेकर प्राचीन मंदिरों तक सब शामिल है। बाली अपने मंदिरों और समुद्र तटों, दोनों ही के लिए भारतीय टूरिस्ट में भी काफी मशहूर है।

इंडोनेशिया कि करेंसी इंडोनेशियन रुपैया है। यहा भारतीय 1 रूपए की कीमत 205.94 इंडोनेशियन रुपैया है। इस हिसाब से अगर आपके पास 5000 रुपये है तो इसकी कीमत वहां 10 लाख रुपयों के बराबर हुई। कम बजट में ही आप वहां घूमने का मजा ले सकते हैं। अगर आप इंडोनेशिया से शॉपिंग करना चाहते हैं, तो बहुत ही कम कीमत पर आप सामान खरीद सकते हैं।

कुछ ऐसी जगहें जहां आप जा सकते हैं-

बाली
इंडोनेशिया का नाम लेते ही सबसे पहले बाली का ही नाम आता है। अगर आपको आर्ट और कल्चर से लगाव है, तो आप बाली जरूर घूमें। यहां पर आपको सानूर बीच और तुलांबेन बहुत खास लगेगा। यहां मंदिर, पेंटिंग्स के अलावा आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

जकार्ता
जायकों और कल्चर का मेल देखना हो, तो जकार्ता आपके लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। आप जकार्ता जाकर नए-नए जायकों का मजा ले सकते हैं।

कुता
अगर आपको नाईटलाइफ पर जाने का शौक है, तो आप कुता में जा सकते हैं। यहां नाइटलाइफ़ के साथ आपको कई बीच भी मिल जायेंगे, जहाँ पर आप मस्ती कर सकते हैं।

डेनपासर
आपको अगर मंदिरों और म्युजियम देखने का शौक है, तो आप डेनपासर घूमने जा सकते हैं। आपको यहां पर कई प्राचीन मंदिर और म्युजियम देखने को मिल जाएंगे,जहाँ आप अपना क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment