अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या, सुषमा स्वराज ने दिया मदद का आश्वासन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि सरकार अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय छात्र की दो सशस्त्र लुटेरों द्वारा एक किराने की दुकान में गोली मारकर की गई हत्या की “दुर्भाग्यपूर्ण” घटना पर नजर बनाए हुए है और मृतक के परिवार को सभी मदद मुहैया करा रही है.
सुषमा स्वराज ने कई ट्वीट करते हुए कहा कि “कैलिफोर्निया में एक भारतीय छात्र धरमप्रीत जस्सर की दुर्भाग्यपूर्ण हुई मौत पर मुझे एक विस्तृत रिपोर्ट मिली है”. यह एक गैस स्टेशन पर हुई सशस्त्र लूट का मामला है, जिसमें धरमप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई. धरमप्रीत यहां काम किया करता था. उन्होंने कहा, “पुलिस ने भारतीय मूल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. हम पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर नजर बनाए हुए हैं और मृतक के परिवार को सभी मदद दी जाएगी”.

