Breaking News 

चिदंबरम का CBI पर निशाना, कहा- मुझसे सवाल करे, बेटे को परेशान न करे

पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को सीबीआई पर निशाना साधा. पूर्व वित्‍तय मंत्री ने कहा कि एयरसेल-मैक्सिस मामले में सीबीआई को मेरे बेटे को परेशान करने की बजाय मुझसे पूछताछ करनी चाहिए. उनका आरोप है कि जांच एजेंसी गलत सूचना फैला रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2006 में हुए एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश को मंजूरी देने के सिलसिले में गुरुवार को पूछताछ के लिए कार्ति को बुलाया था. यह मंजूरी उस समय दी गई थी जब उनके पिता चिदंबरम वित्त मंत्री थे.

कार्ति ने सीबीआई के जांच जारी रहने के दावे का खंडन करते हुए उसके समक्ष पेश होने से इंकार कर दिया था और कहा था कि एक विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया था और इस मामले की सुनवाई समाप्त हो चुकी है. पी चिदंबरम ने एक के बाद एक किए गए ट्वीट के जरिए कहा ‘एयरसेल-मैक्सिस में, एफआईपीबी ने सिफारिश की थी और मैंने उस कार्यवाही के विवरण को मंजूरी दी थी.

Related posts

Leave a Comment