News 

आतंक के पर्याय अमरनाथ हमले का दोषी आतंकी अबु इस्माइल के लिए सुरक्षा बलों ने कश्मीर से दिखाया जन्नत का दरबाज़ा

 

d6e85426-b4ab-442a-869c-22807e18b74b

जम्मू-कश्मीर : आतंक के पर्याय और अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले मास्टमाइण्ड आतंकी अबु इस्माइल  को सुरक्षा बलों ने ढेर कर जन्नत का रास्ता दिखा दिया केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी राजीव राय भटनागर ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की। भटनागर ने कहा, ‘यह बड़ी उपलब्धि है। आतंकी अमरनाथ आतंकी हमले में शामिल था।’ श्रीनगर में ऐहतियातन इंटरनेट सेवा रोक दी गई है।

अबू स्माइल ने अबु दुजाना के मारे जाने के बाद संभाली थी कमान
आतंकी अबु दुजाना के मारे जाने के बाद लश्कर ने अबु इस्माइल को कमांडर की कमान सौंपी थी। वह लंबे समय से घाटी में सक्रिय था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ आतंकी हमले के बाद दावा किया था कि हमला एलईटी के गुट ने किया था और इसमें एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अबु इस्माइल के साथ ही अन्य विदेशी और तीन स्थानीय आतंकवादी भी शामिल थे।

10 लाख रुपए का रखा गया था इनाम
अबु इस्माइल लश्कर का वह आतंकी था जिस पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। 24 साल का इस्माइल पाकिस्तान का नागरिक था और दो साल पहले दक्षिण कश्मीर में घुसपैठिए के तौर पर दाखिल हुआ था। पिछले दो सालों में दुजाना छह बार सुरक्षाबलों से बच चुका था।
आपको बता दें कि अनंतनाग जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर 10 जुलाई को श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रही अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस पर आतंकवादी हमला किया गया था, जिसमें 8 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 19 अन्य घायल हो गए थे। बस अमरनाथ श्राइन बोर्ड से पंजीकृत नहीं थी और उसने कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन किया था। इस हमले के फौरन बाद कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा था कि इसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

Related posts

Leave a Comment