घर में ऐसे रखें जूते का स्टैंड, जल्दी कर सकते है साफ, जानिये कैेसे
हम सभी जानते है कि अपने घर में जूतों का स्टैंड रखते हैं। कई लोग इसे घर के बाहर यानी दरवाजे के सामने रखते हैं। वहीं कई लोग इसे घर के अंदर गेट के पास ही रखते हैं। घर की सफाई के साथ ही इन छोटी- छोटी चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी हैं। जहां कई बार तो हम ध्यान नहीं देते और जूतों का स्टैंड धूल, मिट्टी के कारण काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। आज हम जानेगें कि कैसे आप स्टैंड की सफाई पल मिनट में कर सकते है।
सबसे पहले खाली करें स्टैंड
सबसे पहले कई लोग केवल ऊपर से जूतों के स्टैंड की सफाई कर देते हैं। आपको इसे अच्छे से साफ करने के लिए सबसे पहले जूतों के स्टैंड को खाली करना होगा। इसकी बाद ही जूतों के स्टैंड की सही तरीके से हो सकती हैं।
गुनगुने पानी से साफ करें स्टैंड
जूतों का स्टैंड अगर लोहे का स्टील का बना है तो आपको इसे गर्म पानी की मदद से साफ करना चाहिए। सबसे पहले आपको गुनगुने पानी से इस स्टैंड को धोना होगा। फिर एक ब्रश और डिटर्जेंट की मदद से आप पूरे जूतों की स्टैंड की सफाई करें।
खास बात
अगर आप चाहते है कि आपके जूतों के स्टैंड में जंग ना लगे तो आपको इसे धूप दिखाते रहना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो सूखे कपड़े की मदद से भी अपने जूतों के स्टैंड की सफाई कर सकती है। इसके लिए आपको अपने जूतों के स्टैंड को खुले में साफ करना होगा। क्योंकि इससे निकलने वाली धूल आपके घर को गंदा कर सकती हैं।

