घर पर बनाएं टमाटर पुलाव, खाने में देगा मजा, जानिये इसकी रेसिपीhealth Lifestyle 

घर पर बनाएं टमाटर पुलाव, खाने में देगा मजा, जानिये इसकी रेसिपी

चावल की बात करें तो यह खाना हर किसी को पसंद होता है। इसके साथ ही अगर उसी चावल को पुलाव का रूप दे दिया जाए तो फिर उसका स्वाद ही बदल जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है टमाटर पुलाव की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी। जानते है टमाटर पुलाव बनाने के बारे में।

ये चाहिए सामग्री

चावल – 2 कप (पके हुए)
टमाटर – 4
हरी मिर्च – 2
घी – 3 टेबल स्पून
मटर -1 – कप – अगर हो
जीरा – 1 -छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया
अदरक – पेस्ट
गरम मसाले

बनाने की विधि

आपको सबसे पहले टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट बनाना है। इसके बाद साबुत मसाले को मोटा-मोटा दरदरा कूट ले। इसके बाद एक पैन में घी डालकर गरम करें और इसमें मटर डाल दे और इन्हें पका ले। पक जाने पर अलग से किसी बर्तन में निकाल लें। अब इसी पैन में जीरा, दरदरे कुटे मसाले डाले और मसाले को भून ले। इसमें टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें। अदरक का पेस्ट, करी पत्ते डाले और मसाले को भूने जब तक घी से अलग न हो जाए। इसके बाद इसमें मटर, नमक, आधा हरा धनिया डालकर मिक्स करें। इसके बाद पके चावल डाले। आपका टमाटर पुलाव बनकर तैयार है।

Related posts

Leave a Comment