गुजरात में दूसरे चरण का मतदान आज
आज गुजरात विधानसभा के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान हो रहे हैं। इसमें 14 जिलों के 93 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। आज सुबह से हो रहे इस मतदान में कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं। बयानों और आरोपों की वजह से गुजरात के यह चुनाव पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। इस दौर में दिलचस्प बात यह भी है कि प्रधानमंत्री भी मतदान कर रहे हैं। उन्होने ट्वीट कर के यह जानकारी दी:
On my way to cast my vote in Ahmedabad.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2017
गुजरात सरकार के अन्य मंत्री भी इस चरण में वोट दे रहे हैं। उन्होने भी ट्वीट कर के यह जानकारी दी:
Have cast my vote for the #GujaratElection2017. I urge all those voting today to vote in record numbers. pic.twitter.com/ICGznQ1ZUu
— Shankar Chaudhary (@ChaudhryShankar) December 14, 2017
साधारण जनमानस भी बढ़-चढ़ कर इस चुनाव में मतदान कर रहे हैं:
Today I will travel to Mehsana, 100 Km from Ahmedabad to cast my vote for #BJP
Request all friends to come out and vote for vikas.जय स्वामिनारायण। सुप्रभात। ?#Vote4Vikas ? https://t.co/QHKPcvsVhA
— Dinesh Patel ? (@dkpatel_in) December 14, 2017
यह चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस चरण में काँग्रेस के लिए तारणहार बने जातिगत आंदोलनों के तीनों नेताओं की अग्नि परीक्षा है। चूँकि गुजरात में कांग्रेस के पास कोई अपना जनप्रिय चेहरा नहीं था, जिसके कारण कांग्रेस ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पेटल, अन्य ओबीसी आंदोलन के नेता अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी पर दाँव लगाया। इन तीनों में से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अल्पेश ठाकोर बनासकांठा विधानसभा से और जिग्नेश मेवाणी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के समर्थन से वडगामा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

