Breaking News News Poll Trending 

गुजरात और हिमाचल के Exit Polls में भाजपा आगे

आज गुजरात के आखिरी चरण के मतदान होते ही सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल आ गए। पूर्व में हिमाचल में हुए मतदान और आज गुजरात में हुए मतदान का परिणाम 18 दिसंबर को आएगा।

उसके पूर्व ही सभी आकलन एजेंसियों ने अपना अपना आकलन प्रस्तुत किया। इसमें लगभग सभी ने हिमाचल और गुजरात दोनों ही जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की बात कही है।

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल हिसाब से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को कुल 108 सीटें और कांग्रेस को कुल 74 सीट मिलने की संभावना है। इस पोल के अनुसार भाजपा आसानी से अपनी सत्ता बरकरार रखेगी।

न्यूज 24 टीवी और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा को कुल 135 सीटें और कांग्रेस को 47 सीटें मिलने की संभावना है।

वहीं टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में भाजपा को और बढ़त लेते हुए बताया गया है। इसमें भाजपा को 115, कांग्रेस को 64 सीट मिल सकती हैं।

हिमाचल से सम्बंधित एग्जिट पोल में इंडिया न्यूज-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बन रही है। हिमाचल में भाजपा को 44-50 तथा कांग्रेस को 18-24 सीटें मिलने का अनुमान है।

Related posts

Leave a Comment