खाना खाने के तुरंत बाद न खाए फल, पहुंच सकता है नुकसान
गड़बड़ा सकता है पाचन
जानकारी के अनुसार खाना खाने के फौरन बाद इन फलों का सेवन करने से पाचन गड़बड़ा सकता है। साथ ही एसिडिटी, ब्लड शुगर व अन्य दिक्कतें हो सकती हैं। खाने के तुरंत बाद अंगूर, संतरा औऱ नींबू जैसे खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जिसका सेवन करने से पेट और पाचन से संबंधित तमाम दिक्कतें होने लगती हैं जैसे पेट का फूलना, एसिडिटी, सीने में जलन, अपच। लंबे समय तक ये दिक्कतें रहने से अल्सर जैसी बीमारी हो सकती है।
खास बात
इसके अलावा खाना खाने के फौरन बाद खट्टे फलों को खाने से दांतों में सेंसिटिविटी और सड़न की दिक्कत हो सकती है। साथ ही मुंह में छाले और जलन की समस्या हो सकती है। अगर आप तमाम दिक्कतों से बचना चाहते हैं तो इन फलों को खाना खाने के कम से कम एक या दो घंटे पहले ही खाएं। खाना खाने के बाद न खाएं। खाना खाने से पहले खट्टे फलों को खाने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही साइट्रिक एसिड का असर भी कम होता है।

