क्या वापस साथ आ रहे हैं ऋतिक रोशन और सुजैन खान
हाल में ही हिन्दी फिल्मों के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की इस पार्टी में ऋतिक की उनकी पूर्व-पत्नी सुजैन ने और भी खास बना दिया। इस जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड के कई हस्तियों ने शिरकत किया। पार्टी में मलाइका, नैना बच्चन और कुणाल कपूर, सोनाली बेंद्रे और पति गोल्डी बहल आदि मौजूद थे। अपने जन्मदिन के अवसर पर ऋतिक ने अपने फैंस का दिल रखने के लिए उनके साथ केक भी काटा। अपने पूर्व-पति के साथ करीबी के अटकलों को और हवा मिल गयी जब इंस्टाग्राम पर सुजैन ने ऋतिक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। यह दोनों का बर्फीली वादियों वाला फोटो है।
सुजैन ने इसमें लिखा है कि “सदैव और हमेशा के लिए मेरे सूरज”। हालाँकि बॉलीवुड के लगभग सभी सुपर स्टारों ने बधाई देते हुये ट्वीट किया, लेकिन सुजैन के इन्स्टाग्राम पोस्ट ने खासा गोस्सिप बना दिया। अब इन अटकलों के पीछे कितनी सच्चाई देखने कि बात है।

