Breaking News 

ओबीसी आयोग को मिला संवैधानिक दर्जा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग मान ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक ने संसदीय समिति की मांग को मंजूरी दे दी.

 ओबीसी कल्याण से जुड़ी संसदीय समिति ने सरकार से ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग की थी. सोमवार को समिति के 18 सदस्य अध्यक्ष गणेश सिंह की अगुवाई में प्रधानमंत्री मोदी से मिले. सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह के साथ साक्षी महाराज, प्रीतम गोपीनाथ मुंडे और राजीव सातव समेत समिति के कई अहम सदस्य मौजूद थे.

Related posts

Leave a Comment