Breaking News 

सऊदी में फंसे 29 भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के सुषमा स्वराज के निर्देश

आईटी और एनआरआई अफेयर्स मंत्री के टी रामा राव दवारा सऊदी अरब में फंसे तेलंगाना के 29 कामगारों की सुरक्षित रिहाई की मांग किए जाने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सुषमा स्वराज ने सऊदी में भारतीय ऐंबैसडर अहमद जावेद को उनकी रिहाई की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर लिखा है, ‘जावेद- कृपया भारतीय कामगारों की मदद करें और मुझे और के टी रामा राव को रिपोर्ट भेजें।’

 

राव ने एक चिट्ठी लिखकर सऊदी की एक कंपनी में बंधक बनाकर रखे गए 29 कामगारों की सुरक्षित रिहाई कराए जाने में सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी। चिट्ठी में रामा राव ने लिखा था कि राज्य के कामगार अल-हजरी में काम करते हैं और पिछले 12 दिनों से उन्हें अल-हसना ने बंधक बना रखा है, उन्हें भोजन और जरूरी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

राव ने बताया, ‘कंपनी ने सभी 29 भारतीयों को कांजी शहर के बोदार इलाके में एक कमरे में रखा है, उन्हें 12 दिनों से भूखा-प्यासा रखा गया है, उन्हें दवाओं जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं।’

Related posts

Leave a Comment