उत्तर प्रदेश पुलिस में बम्पर भर्ती, 41 हज़ार से ज्यादा कांस्टेबल के पद भरे जाएँगे
जैसा कि इंडिया Alive के पहले भी रिपोर्ट किया था कि 2018 में नौकरियों की बाहर आएगी। यह खबर उत्तर प्रदेश से हैं। Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPBPB) ने विज्ञप्ति जारी किया है जिसमें 41520 कांस्टेबल पदों की भर्ती हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन कर्ता भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वैबसाइट www.uppbpb.gov.in और www.prpb.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। ऑनलाइन के अलावा डाक से भी आवेदन भेजा जा सकता है।
विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती हेतु पदों का विवरण इस प्रकार है:
नागरिक पुलिस (यूपी पुलिस): 23,520 पदें
जिसमें से सामान्य: 11761 posts
ओबीसी: 6350
अनुसूचित जाति: 4939
अनुसूचित जनजाति: 470
पीएसी: 18000 पदें
जिसमें से सामान्य: 9000
ओबीसी: 4860
अनुसूचित जाति: 3780
अनुसूचित जनजाति: 360
इन पदों हेतु योग्यता:
उम्र: पुरुषों के लिए उम्र की सीमा 18 से 22 वर्ष है जिसकी मान्यता तिथि 1 जुलाई 2018 है। महिलाओं के लिए उम्र की अधिकतम सीमा में तीन वर्ष की छुट है जो 18-25 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकती हैं।
शैक्षणिक योग्यता: 12 वीं पास
शारीरिक क्षमता: Here is the eligibility for men and women:
पुरुषों के लिए 4.8 कि.मी. की दौड़ 27 मिनट में।
महिलाओं के लिए 2.4 कि.मी. की दौड़ 16 मिनट में।
उपोक्त योग्यताओं के अलावा भर्ती बोर्ड 300 अंकों लिखित परीक्षा भी लेगा जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के बाद होगा। बोर्ड परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित करेगा।
आवेदन की प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। जिसके लिए 400 रु आवेदन फीस देना होगा। फीस देने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है।

