इसरो ने किया क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण
इसरो ने क्रायोजेनिक इंजन-डी का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया है। जीएसएलवी एमके तृतीय के उच्च स्तरीय क्रायोजेनिक का पूर्ण कालिक परीक्षण हुआ।
इसरो के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने बताया कि सी-25 पेलोड का सफल परीक्षण किया जिसकी चार टन क्लास के उपग्रह ले जाने की क्षमता है। जीएसएलवी मार्क-3 सी-25 उपग्रह के लांच के लिए यह परीक्षण किया गया है। इस इंजन का उपयोग इसी साल अप्रैल से शुरू किया जाएगा। शुक्रवार का परीक्षण वास्तविक राकेट लांच में जाने वाली श्रृंखला का आखिरी था।

