देश का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी फिर उगलने लगा लावा
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित देश के एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी ने एक बार फिर लावा और राख उगलना शुरू कर दिया है। पोर्ट ब्लेयर से 140 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित इस ज्वालामुखी में 150 से भी ज्यादा वर्षो की निष्क्रियता के बाद 1991 से सक्रियता देखने को मिलने लगी थी।
गोवा स्थित सीएसआइआर के राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआइओ) के शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को बताया, ’23 जनवरी, 2017 की दोपहर एनआइओ के जहाज आरवी सिंधु संकल्प पर सवार वैज्ञानिकों का दल ज्वालामुखी के नजदीक अंडमान बेसिन में समुद्र तल के नमूने इकट्ठे कर रहा था, तभी अचानक ज्वालामुखी ने राख उगलना शुरू कर दिया।

