Breaking News 

आएंगे प्लास्ट‍िक के नोट

नोटबंदी पर जारी सियासी घमासान के बीच सरकार अब प्लास्ट‍िक के नोट लाने की तैयारी में है. वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को संसद में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब प्लास्ट‍िक की करेंसी छापी जाएगी, इसके लिए कच्चा माल खरीदा जा रहा है.

भारतीय रिजर्व बैंक काफी समय से प्लास्ट‍िक करेंसी लॉन्च करने की योजना बना रहा है. फरवरी 2014 में सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि 10 रुपये वाले एक अरब प्लास्ट‍िक नोट छापे जाएंगे और इनके फील्ड ट्रायल के लिए 5 शहर चुने गए हैं. ये शहर कोच्च‍ि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर.

Related posts

Leave a Comment