अमेरिकी एफ-16 विमान भारत में बनाने पर बातचीत
अमेरिका की प्रमुख रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने कहा कि अमेरिका और भारत सरकार के बीच एफ-16 युद्धक विमानों की निर्माण इकाई भारत में ही लगाने पर बातचीत हो रही है।
अमेरिकी रक्षा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एयरो इंडिया 2017 में यह जानकारी देते हुए कहा कि अब इस विषय पर सरकारों के बीच विचार-विमर्श हो रहा है। लॉकहीड मार्टिन एयरोनाटिक्स के व्यापार विकास निदेशक रैंडी हॉवर्ड ने बताया कि भारत में एफ-16 विमानों के निर्माण के प्रस्ताव पर ट्रम्प प्रशासन नए सिरे से विचार कर रहा है। हमें इस वक्त इस बारे में पूरा समर्थन मिल रहा है। रणनीतिक साझेदारी को लेकर कई आंतरिक विषयों में भारत में गहन चर्चा हो रही है। लॉकहीड कंपनी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने ट्रम्प प्रशासन को मौजूदा प्रस्ताव के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। पिछले साल अगस्त में लॉकहीड ने एफ-16 विमानों की ब्लाक-70 श्रृंखला भारत में शुरू करने का इरादा जता दिया था। इसके लिए अमेरिकी राज्य टेक्सास अधिकारी वैश्विक जरूरतों के आधार पर भारत बात करने आए थे।

