अब गूगल के जरिये ढूंढी जा सकेगी नौकरी : गूगल जॉब सर्च भारत में लांच
गूगल ने भारत में जॉब नियर मी फीचर लांच किया है। इससे अब गूगल पर नौकरी भी ढूंढी जा सकेगी। इस फीचर के तहत यूजर अपनी जॉब फील्ड, अपने पसंद की लोकेशन और अनुभव के आधार पर नौकरी ढूंढ़ सकेंगे। ये फीचर एंड्रॉइड और आईओएस के गूगल एप्प पर डेस्कटॉप पर उपलब्ध रहेगा। इस टूल में अलग-अलग कैटेगरी होगी।
गूगल के सर्च स्पेस में जॉब नियर मी, जॉब फॉर फ्रेशर या नौकरी सम्बन्धी ऐसा ही कोई की-वर्ड डालते ही एक मॉड्यूल खुलेगा जिसमे नौकरियों की लिस्ट होगी। अमेरिका में यह टूल एक साल पहले ही लांच हो चूका है।
यूज़र्स ऐसे ढूंढ़ सकेंगे अपने लिए एक परफेक्ट जॉब
‘एट ए ग्लांस व्यू’ की इस सूची में अलग-अलग फ़िल्टर की मदद से आप अपनी क्वालिफिकेशन व जरूरत के हिसाब से एक परफेक्ट जॉब की तलाश कर सकेंगे। अभी करीब 90 हजार कंपनियों को इस टूल पर लिस्टेड किया गया है।
जैसे ही इन कंपनियों में वैकेन्सी होगी, गूगल उसकी जानकारी जॉब नियर मी पर अपडेट करेगा। यूजर अपनी पसंद की नौकरी ढूंढ़ कर उसकी लिस्टिंग कर सकेगा और जॉब वैकेन्सी सेव और शेयर भी कर सकेगा।
इन फिल्टरों का इस्तेमाल कर ढूंढी जा सकेगी नौकरी
कैटेगरी – नौकरी की फील्ड। जैसे – इंजीनियरिंग, एमबीए वगैरह।
टाइटल – वैकेन्सी की पोस्ट।
डेट पोस्टेड – वैकेन्सी कब पोस्ट की गई।
टाइप – फुलटाइम, पार्टटाइम या इंटर्न।
कंपनी टाइप – कंपनी का नाम।
एम्प्लायर – पसंदीदा कंपनी की जानकारी।
लोकेशन – ऑफिस का लोकेशन
Linkdln को देगा टक्कर
गूगल का यह जॉब सर्च फीचर Linkdln को टक्कर देगा। Linkdln ने हाल ही में करियर विकल्प को चुना है जिसके अंतर्गत उसके 500 मिलियन नई जॉब्स को ढूंढ़ सकते हैं और अपने कनेक्शंस से सिफारिश करने के लिए भी बोल सकते हैं।
गूगल के वाईस प्रेसिडेंट राजन आनंद का कहना है कि इंटरनेट पर नौकरी तलाश करने वालों की संख्या में एक साल में 45% का इजाफा हुआ है। ऐसे में गूगल वेब सेवा सबसे बेहतर तरीके से यूज़र्स की मदद कर सकती है।
Writer at India Alive

