Breaking News 

अनंतनाग के बिजबेहरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकी मारा जा चुका है. दूसरे आतंकी की तलाश जारी है.

बुधवार सुबह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हडीगम गांव में ये मुठभेड़ शुरू हुई. बिजबेहरा के डचनीपोरा इलाके में ये गांव पड़ता है. सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने इलाकों के घेर लिया. इसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया.

Related posts

Leave a Comment